फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सुरेश कश्यप बताएं कब तक मोदी के नाम पर वोट मांगते फिरोगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी पर साधा निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस भवन नाहन में संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित करके भाजपा पर जमकर हमला बोला। गठबंधन के नेताओं ने दावा किया कि वे लोकसभा चुनाव की लड़ाई को मिलकर मजबूती से लड़ेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र तोमर ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पर विकास न करने का आरोप लगाती है, जबकि हकीकत यह है कि जब देश आजाद हुआ था, तब देश में एक सुई तक नहीं बनती थी। कांग्रेस ने देश के विकास में अहम योगदान दिया। सीपीआईएम के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि देश को असल मुद्दों से भटकाया जा रहा है। भाजपा जनता से जुड़े मुद्दे छोड़कर बेसिर पैर के मुद्दे उछाल रही है। यह चुनाव जनता के मुद्दों का है और इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से जनता के मुद्दों को लेकर ही चुनाव लड़ेगा। आप के प्रदेश प्रवक्ता गीता सिंह ने कहा कि भाजपा के सुरेश कश्यप दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। पहली बार जब चुनाव लड़ा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग कर चुनाव लड़ा। अब फिर से जनता के बीच मोदी के नाम पर ही वोट मांग रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरेश कश्यप अपने कार्यकाल के दौरान कोई भी ढंग का काम नहीं करवा पाए। प्रेसवार्ता के दौरान नाहन मंडल के प्रधान ज्ञानचंद चौधरी, सीपीआईएम से सतपाल मान, जगदीश पुंडीर समेत कांग्रेस, सीपीआईएम और आप पार्टी से जुड़े नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें