तहसील कार्यालय ददाहू में लोगों के इंतकाल दर्ज करते नायब तहसीलदार सुरेश कुमार। संवाद
ददाहू (सिरमौर)। राजस्व लोक अदालत में ददाहू तहसील के अंतर्गत इंतकाल के 53 मामलों का निपटारा किया गया। इनमें 31 पहले दिन और 22 इंतकाल के मामलों को दूसरे दिन निपटाया गया। दूसरे दिन तहसील कार्यालय ददाहू में तहसीलदार जय सिंह ठाकुर व नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने 22 इंतकालों को मौके पर ही तस्दीक किया। तहसीलदार ददाहू जय सिहं ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक माह के अंतिम दो दिन राजस्व लोक अदालतें लगाने के आदेश दिए हैं। इसके चलते तहसील कार्यालय व पटवारघरों में ही लोगों के भूमि से संबंधित मामलों विशेषकर इंतकालों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है। ददाहू तहसील के तहत दो दिनों में इंतकाल के 53 मामलों का निपटारा किया गया। भूमि विवाद से जुड़े चार मामलों को भी सुलझाया गया है।