फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने नौनिहालों के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

विज्ञापन
पांवटा में बच्चों के साथ लोहड़ी का पर्व मनाती महिला मोर्चा की पदाधिकारी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा महिला मोर्चा सिरमौर इकाई ने नौनिहालों के घर पहुंच कर लोहड़ी का पर्व मनाया। विशेष मुहिम के तहत मोर्चा ने एक वर्ष से कम उम्र की बेटियों के घर पहुंच कर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा बुलंद किया। इस दौरान बेटी के परिजनों को बधाइयां भी दी गईं।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा सिरमौर इकाई की प्रधान शिवानी वर्मा, पूर्व नप अध्यक्षा कृष्णा धीमान, पूनम गुप्ता, अनिता गर्ग, स्नेहादत्ता और पूजा समेत महिला मोर्चा की टीम पांवटा के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान एक वर्ष से कम उम्र की बेटियों के घरों में विशेष रूप से दस्तक दी गई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवानी वर्मा ने बताया कि आज देश-विदेश में बेटियां परिजनों का नाम रोशन कर रही हैं। होनहार बेटियां हर घर का मान और सम्मान है। इस विशेष मुहिम का मुख्य उद्देश्य ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ रहा। नवजात और एक वर्ष से कम उम्र की बेटियों के घर पहुंच कर बधाईयां दी गईं। बेटी है अनमोल तथा लोहड़ी पर्व के महत्व के बारे में बताया। बेटियों और उनके परिजनों का रेवड़ी, मूंगफली, पॉपकॉर्न और गजक वितरित किए।
क्षेत्र निवासी अपूर्वा, राधा, योगिता और प्रोमिला ने बताया कि भाजपा की महिला मोर्चा का प्रयास सच में काफी बेहतरीन लगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाई का संदेश लेकर पहुंची टीम ने नौनिहालों के चेहरे की लोहड़ी पर्व की खुशी दुगनी कर दी। इस दौरान तुतला कर बोलने वाले छोटे बच्चे महिला मोर्चा सदस्यों से काफी देर तक बतियाते रहे। कुछ ही पलों में खूब घुल मिल गए। बेटियों के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंची टीम का अभिभावकों ने भी आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें