फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उपभोक्ताओं की वित्तीय समस्याएं और सुझाव सुने

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब में एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने किया शुभारंभ
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के वित्तीय समर्थन को बढ़ावा दिया जा रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय सोलन के तत्वावधान में पांवटा साहिब में एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा और विशिष्ट अतिथि चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल ने किया।
कार्यशाला में उपभोक्ताओं की वित्तीय आवश्यकताओं, समस्याओं और सुझावों को सुना गया। इस दौरान 209.80 करोड़ के ऋण लीड्स प्राप्त किए गए, जिसमें से 21 करोड़ की राशि के ऋण को तत्काल ही स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के वित्तीय समर्थन को बढ़ावा देना था। उद्यमियों, व्यवसायियों व उपभोक्ताओं के लिए विशेष कार्यशाला में प्रधान कार्यालय, दिल्ली महाप्रबंधक अनुपम, अंचल प्रमुख मनोज कुमार श्रीवास्तव, मंडल प्रमुख दयानंद कदम ने भाग लिया। इस दौरान एमएसएमई योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर एमसीसी नाहन प्रमुख अमित दत्ता, नाहन, कालाअंब, पांवटा साहिब और मिसरवाला शाखाओं के प्रमुख भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग सौ से अधिक उद्यमियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें