फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेडिकल कॉलेज में ओपीडी की लिफ्ट खराब, रोगी-तीमारदार परेशान

विज्ञापन
मेडिकल कालेज नाहन में बंद पड़ी लिफ्ट। संवाद
विज्ञापन
गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सीढ़ियों से जाने में उठानी पड़ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में ओपीडी ब्लॉक की लिफ्ट खराब पड़ी है। इसके चलते मरीजों और उनके तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लिफ्ट बंद होने से गंभीर रूप से बीमार मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को सीढ़ियों से चढ़ना-उतरना पड़ रहा है।

दरअसल, मेडिसिन, आर्थो, नेत्र, त्वचा, सर्जरी, ईएनटी और मनोविज्ञान ओपीडी जाने के लिए गंभीर रोगी इस लिफ्ट का प्रयोग कर रहे थे। बीते कुछ दिनों से यह ठप पड़ी है। लिफ्ट खराब होने से बुजुर्गों और गंभीर रोगियों को सांस फूलने और चक्कर आने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर आने वाले मरीजों को स्टाफ की मदद से सीढ़ियों से ऊपर ले जाना पड़ रहा है। इससे समय भी अधिक लग रहा है और परेशानी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में रोजाना औसतन 1 हजार से 1200 के करीब ओपीडी होती है। इनमें सर्दी, खांसी, वायरल, संक्रमण, आंख, नाक व अन्य रोगों के अधिकतर रोगी होते हैं। अधिकतर ओपीडी मेडिकल कॉलेज के दूसरे तल में है। ऐसे में लिफ्ट सुविधा खराब होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लो ने बताया कि ओपीडी की लिफ्ट होने पर संबंधित रखरखाव करने वाली कंपनी को लिखा गया है। इसे जल्द दुरुस्त करवाकर रोगियों को सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।

.....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें