फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धनाला गांव में तेंदुए का हमला, छह बकरियों का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात बाड़े में घुसकर तीन बकरियों को किया घायल
विज्ञापन

किसान हरिराम को डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान, प्रशासन से शीघ्र मुआवजे की मांग
ग्रामीण बोले-वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही से जान-माल पर खतरा बढ़ा
ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की
वन विभाग ने टीम मौके पर भेजी, मुआवजे की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की शमाह पमता पंचायत के धनाला गांव में तेंदुए ने देर रात गरीब किसान की आधा दर्जन बकरियों को निशाना बनाया। तेंदुआ बाड़े का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और 6 बकरियों का शिकार कर दिया। घटना में किसान हरिराम को डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
पंचायत निवासी रामभज कपूर ने बताया कि किसान हरिराम ने देर शाम बकरियों को बाड़े में बंद किया था। सुबह जब वह बकरियों को जंगल में छोड़ने गया, तो बाड़े का दरवाजा टूटा मिला और कुछ दूरी पर सभी मरी हुई बकरियां पड़ी थीं। तीन अन्य बकरियां घायल बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है और किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है। प्रभावित किसान हरिराम ने प्रशासन और सरकार से शीघ्र मुआवजे की मांग की है। पमता पंचायत के रामभज कपूर, अजय कपूर, अत्तर सिंह कपूर और जगदीश कपूर ने कहा कि क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे पशुओं और ग्रामीणों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

वन विभाग कफोटा के रेंज अधिकारी अनुज तोमर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया है। किसान को नियमों के तहत उचित मुआवजा दिया जाएगा। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें