फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा में फिर बढ़ने लगी लावारिस पशुओं की संख्या, हादसों को न्योता

विज्ञापन
पांवटा शहरी क्षेत्र की सड़कों पर छोड़े जा रहे बेसहारा मवेशियोंसे हादसे का खतरा: संवाद
विज्ञापन
पांवटा में फिर बढ़ने लगी लावारिस पशुओं की संख्या, हादसों को न्योता
विज्ञापन

राधाकृष्ण यमुना मंदिर समिति अध्यक्ष ने कहा लोग गोवंश को सड़कों पर न छोड़ें
प्रदेश सरकार, प्रशासन और नगर परिषद से ठोस कदम उठाने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर पालिका के शहरी क्षेत्र में लावारिस गोवंश की संख्या अचानक फिर से बढ़ने लगी है। एनएच-07 और एनएच-707 समेत मुख्य सड़क सहित बाजार में सड़क के बीचोंबीच यहां गोवंश देखे जा सकते हैं लेकिन कोई भी इन मवेशियों की सुध नहीं ले रहा हैं।
श्री राधा-कृष्ण हनुमान, यमुना मंदिर समिति के अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता ने कहा कि लावारिस पशुओं की संख्या एक बार फिर से लगातार बढ़ने लगी है। पांवटा साहिब के साथ उत्तराखंड की तरफ से भी लोग सड़कों पर रात को मवेशी छोड़कर चले जाते हैं। आजकल बायपास रोड पर से होकर लावारिस पशु दिन-रात बाजार में भी घूमते रहते हैं। कईं बार दोपहिया वाहन और छोटी गाड़ियों के साथ हादसे हो चुके हैं। कई बार तो देर तक सड़क पर वाहन चालकों को इनके हटने का इंतजार करना पड़ता है। किसी भी समय कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए प्रदेश सरकार, स्थानीय प्रशासन से और नगर पालिका परिषद पांवटा से आग्रह किया जाता है कि इन लावारिस पशुओं को सड़कों से हटाकर गोसदन पहुंचाया जाए जिससे कि किसी भी घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

शांति स्वरूप गुप्ता ने कहा कि इस बारे में नगर पालिका परिषद को भी कई बार सूचित भी किया गया है परंतु अभी तक इस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इससे शहरी सड़कों पर मवेशियों की संख्या बढ़ने से हादसों की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर ने कहा कि शहरी क्षेत्र में
बनी गोशाला में 32 मवेशी रखने की क्षमता है। फिर भी अभी तक 52 मवेशी की व्यवस्था किसी तरह कर दी गई है। अब राजगढ़ गोशाला में बातचीत की जाएगी। शहरी क्षेत्र की सड़कों से मवेशियों को पकड़ कर राजगढ़ भेजने की व्यवस्था की जा सकती है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें