खारा के जंगल में अवैध कच्ची शराब की भटिठयां व लाहनको नष्ट करती वन विभाग टीम: : स्रोत: वन विभा
वन विभागीय पांवटा साहिब की टीम ने खारा के जंगलों में की लगातार कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन मंडल पांवटा साहिब के तहत खारा के जंगल में वन विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ दो दिन लगातार कार्रवाई करते हुए 10 भट्ठियों सहित 2270 लीटर लाहन को नष्ट किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली कि पांवटा साहिब के खारा के जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग पांवटा साहिब के रेंज अधिकारी सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने खारा के जंगल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पहले दिन वन विभाग की टीम ने 4 भट्ठियों सहित 950 लीटर लाहन को नष्ट कि या। जबकि दूसरे दिन विभाग की टीम ने जंगल के सर्च अभियान चलाया तो देखा कि जंगल में करीब 6 भट्ठियों में कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। इसके बाद विभाग की टीम ने 6 भट्ठियों सहित 1320 लीटर लाहन को नष्ट किया।
वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ वेदप्रकाश शर्मा ने पुष्टि की है। डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की टीम ने खारा के जंगल में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 भट्ठियों सहित 2270 लीटर लाहन को नष्ट किया है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ वन विभाग का अभियान जारी रहेगा।
संवाद