फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सनियों गांव में बिजली गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजगढ़ (सिरमौर)। ग्राम पंचायत दीदग के सनियों गांव में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सनियों (चौकड़ियो) निवासी नरेंद्र कुमार की पत्नी पदमा देवी (35) जब अपने घर में लस्सी बनाने की मशीन निकालने लगी तो बिजली गिरने से धमाका हुआ और वह बेहोश हो गईं। ग्रामीण उसे गांव से उठाकर सड़क तक लाए। निजी वाहन से छिछड़ियारधार के समीप उसे एंबुलेंस में सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पदमा देवी अपने पीछे बेटा व बेटी छोड़ गई हैं। तहसीलदार उमेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने 25 हजार रुपये की फौरी सहायता परिजनों को प्रदान की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें