फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

Sun, 01 May 2016 10:36 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि 1 मई को श्रम दिवस या मजदूर दिवस मनाया जाता है। इतिहास गवाह है कि किसी भी देश के विकास में मजदूर अहम कड़ी रही है। मजदूर प्रदेश के विकास में बेहतर योगदान दे रहे हैं। मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं होगा। मजदूर दिवस पर सभी कामगार संगठन, श्रमिक यूनियन के नेता व कार्यकर्ता संकल्प लें जिससे देश व प्रदेश में किसी भी तरह के मजदूर के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके लिए सभी मजदूर संगठन मिल कर एकजुट हो कार्य करेंगे। युवा मजदूर नेता रविवार को मजदूर दिवस पर गोंदपुर मे विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रोहित कुमार, मोहन ंसिंह, महेंद्र सिंह, प्रताप तोमर, बृजमोहन, अनिल कुमार, राम कुमार, श्याम सिंह, मोहन कुमार समेत मजदूर इकाइयों को प्रतिनिधि व सदस्य मौजूद रहे।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें