फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भाषण स्पर्धा में नियति, मनुष्य और याशिका राणा ने मारी बाजी

विज्ञापन
डीएवी स्कूल नाहन में श्रमिक दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विचार रखता छात्र। संवाद
विज्ञापन
भाषण स्पर्धा में नियति, मनुष्य और याशिका राणा ने मारी बाजी
विज्ञापन

डीएवी विद्यालय नाहन में श्रमिक दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डीएवी विद्यालय नाहन में श्रमिक दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था ‘भारत के उत्थान में श्रमिकों की भूमिका’ रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका सपना कटोच की देखरेख में विद्यालय की छात्रा इनाया व वैष्णवी ने किया।
इस प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने भारत के उत्थान में श्रम तथा श्रमिकों की भूमिका को अपने-अपने ढंग से बहुत प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि एक श्रमिक किस तरह से किसी भी देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस प्रतियोगिता को तीन वर्गों में आयोजित किया गया जिसमें जूनियर वर्ग में नियति सातवीं कक्षा, प्रियांशु सातवीं कक्षा, अथर्व छठी कक्षा, सब जूनियर वर्ग में मनुष्य चौथी कक्षा, शुद्धिमा चौथी कक्षा, वाणीश्री पांचवीं कक्षा, सीनियर वर्ग में याशिका राणा 12वीं कक्षा, पायल थापा 12वीं कक्षा, आफरीन बानों 12वीं कक्षा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जसविंद्र वर्मा ने बच्चों को देश के उत्थान में श्रमिकों के महत्व को विस्तार से समझाया।
उन्होंने बच्चों को बाल मजदूरी के बारे में भी समझाया तथा बच्चों को बताया कि बाल मजदूरी किस तरह से एक दंडनीय अपराध है और उसे कैसे रोका जा सकता है? इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें