फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: क्यारदा ने सैम एकादश को 15 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान शिवम ने खेली 80 रनों की पारी, कोट छछरोली की टीम भी जीती
विज्ञापन

पांवटा साहिब नगर परिषद मैदान में चल रही वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वीर शिवाजी उत्तर भारत क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्यारदा और कोट छछरोली की टीमों ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के संचालक मधुकर डोगरी ने बताया कि क्यारदा टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 20 ओवर में टीम ने 6 विकेट गंवा कर 184 रनों का स्कोर किया। कप्तान शिवम ने शानदार 80 रनों का आकर्षक पारी खेली। संजू टमटा ने 34 व अंशुमन ने 17 रन बनाए। सैम ने दो, गोल्डी, सिल्ली, आशुतोष व लकी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में सैम एकादश टीम 169 रनों पर सिमट गई। लकी ने सर्वाधिक 61, सिल्ली ने 33, निकुंज ने 15 रनों की पारी खेली। शिवम ने तीन, प्रियांशु ने दो, गौचर, अंशुमन व नितीश नेगी ने एक एक विकेट लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में जीटी स्पोर्ट्स ने 20 ओवर में 104 रनों का स्कोर किया। इसमें नवदीप ने 26, अर्नव ने 18 व व्रतेश ने 13 रन बनाए। अंकित ने दो विकेट लिए। जवाब में कोट छछरोली टीम ने चार विकेट गंवा कर आसानी से 107 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम की तरफ से वसीम ने नाबाद 42, मंजीत ने 21 व अंकित ने 11 रनों का योगदान किया। छह विकेट से जीत दर्ज कर कोट छछरोली एकादश ने अगले चरण में प्रवेश प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें