नई कमेटी ने किया अतिरिक्त कमरे की मांग पर प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुंजा मतरालियों में विद्यार्थियों के माता-पिता और विद्यालय स्टाफ का आम अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता विद्यालय प्रमुख पूर्ण तोमर ने की। उन्होंने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन, महत्व, कार्य, उद्देश्यों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-28 के लिए नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें सुबीना को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही पूजा, सलमाना, लक्ष्मी, जयपाल, कमल, काजल और सोनू को सदस्य बनाया गया। विद्यालय प्रमुख पूर्ण तोमर पदेन सदस्य सचिव बने रहेंगे।
इस अवसर पर सुबीना, पूर्ण तोमर, लक्ष्मी, राम चंद्र और खुशनुमा को भवन उपसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया। विद्यालय प्रमुख की अध्यक्षता में गठित शैक्षणिक उप समिति में सुबीना, गीता तोमर, काजल और जयपाल को शामिल किया गया। खरीद-फरोख्त उप समिति में सुबीना, पूर्ण सिंह और पूजा का चयन हुआ।
बैठक में विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने और पात्र लाभार्थियों के बचत बैंक खाते खोलने की समीक्षा की गई। बढ़ते नामांकन के कारण कक्षाओं में बैठने की जगह कम पड़ने पर चिंता जताई गई। इसके लिए उप निदेशक विद्यालय शिक्षा, जिला सिरमौर से एक अतिरिक्त कमरे हेतु धनराशि स्वीकृत करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।