फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बेहड़ेवाला-कुंजा मतरालियों संपर्क मार्ग बदहाल, जगह-जगह बने गड्ढे

विज्ञापन
बरसात में टूटा बेहड़ेवाला से कुजा मार्ग,जिस पर वाहन चलाना मु​श्किल हो रहा है। संवाद 
विज्ञापन
आधा दर्जन कॉलोनियों और कुंजा पंचायत क्षेत्र को जोड़ता है मार्ग, बारिश में जलभराव तो धूप में उड़ती है धूल
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द मरम्मत करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बेहड़ेवाला से कुंजा मतरालियों पंचायत को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की हालत बरसात के बाद बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ने और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है, जबकि मौसम साफ होने पर वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाली धूल आसपास के घरों और दुकानों में पहुंच रही है। मार्ग पर दोपहिया वाहन चालकों को भी हादसों का खतरा बना रहता है।

स्थानीय निवासी प्रताप सिंह चौहान, जगमोहन सूर्या, पूरन तोमर, नेतर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रेखा, जगदीश तोमर, बबीता और कल्याण सिंह ने बताया कि बेहड़ेवाला से कुंजा मतरालियों तक सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। जिला मुख्य मार्ग पर चौहान जनरल स्टोर से लेकर कुंजा पंचायत क्षेत्र में नहर तक सड़क कई स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कुछ जगहों पर गहरे गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से तालाब जैसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

कौशल्या चौहान और रेखा देवी ने बताया कि मार्ग पर जल निकासी के लिए उचित नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। आसपास से आने वाला पानी सड़क पर ही जमा रहता है, जिससे गंदगी फैलने के साथ राहगीरों को भी परेशानी होती है। वहीं, भारी वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाली धूल आसपास के रिहायशी मकानों और दुकानदारों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार यह संपर्क मार्ग पहाड़ी कॉलोनी, सुदर्शन कॉलोनी, परशुराम कॉलोनी, ऊपरी पहाड़ी कॉलोनी, कुंज बिहार कॉलोनी, डेंटल कॉलेज और रामपुरघाट क्षेत्र सहित कई शैक्षणिक संस्थानों को आपस में जोड़ता है। इसके बावजूद लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। क्षेत्रवासियों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रामभज तोमर ने बताया कि सड़क की दशा सुधारने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट का प्रावधान होने पर मार्ग की मरम्मत और सुधार कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें