फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू मनाली लगा मेला पर सुरेश ने दर्शकों को नचाया

Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सुरेश शर्मा ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जबकि गीता भारद्वाज, मनमोहन शर्मा व मास्टर सार्थक ने प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


इस संध्या की मुख्य अतिथि जिला परिषद की उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान थी। कार्यक्रम का शुभारंभ रविंद्र म्यूजिकल ग्रुप ने किया। उसके बाद रणधीर चौहान, मनीष कुमार, नितिन कौशल, सौरभ म्यूजिकल ग्रुप, गोपाल म्यूजिकल ग्रुप, गोपी जैक्स म्यूजिक जेम, किरण म्यूजिकल ग्रुप व सुमन ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

उसके बाद सरगम कला मंच के बाल कलाकार सार्थक ने ‘लागा ढोलो दा ढमाका’, गिरियो रो पाणी व ‘चिकनी कमर पे मैं फिसल गया’ गीत पेश किए। मनमोहन शर्मा ने ‘रंग दे तू मुझे गेरूवा’, ‘साडा बापू जिमींदार’, ‘सावण में लग गई आग’ व ‘मैं जट यमला पगला दिवाना’ आदि गीत प्रस्तुत कर समां बांधा।
विज्ञापन


उसके बाद स्टार कलाकार सुरेश शर्मा ने ‘मुझे मां शुलिनी के मंदिर जाना’ भेंट से कार्यक्रम की शुरूआत की, उसके बाद उन्होंने ‘डीजे पांदे नाटी नाचे’, ‘पाता पानो रा’, कुल्लू मनाली लगा  मेला, मेरी शावणीए, रोहडू जाणा मेरी आमीए, तुम तो ठहरे परदेसी आदि नाटियां प्रस्तुत कर समां बांधा।

गीता भारद्वाज ने मैं तैनू समझावागी, बदले तेवर तेरे रे, ईक आधिया मंगाई जा रे आदि नाटियां पेश की जिसे लोगों ने पसंद किया। जैसे ही उन्होंने पंजाबी व हिन्दी गीत चिटियां कलाईयां, हाय ये लडका, डीजे वाले बाबू मेरा गाना आदि पेश किए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें