फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं.., गीत पर जमकर झूमे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

नन्हा-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं.., गीत पर जमकर झूमे बच्चे
कृष्णा किड्ज जोन प्ले स्कूल नाहन में मनाया आजादी का पर्व
राष्ट्रगान, चित्रकला समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कृष्णा किड्ज जोन प्ले स्कूल नाहन में आजादी का पर्व मनाया गया। इसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने जहां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की तस्वीर बनाकर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया वहीं देशभक्ति के गीतों पर जमकर नृत्य भी किया।
सबसे पहले संचालक शिफाली मित्तल की अगुवाई में बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की सुंदर-सुंदर तस्वीर बनाई। इसके बाद सभी ने राष्ट्रीय गान में हिस्सा लिया और उसके बाद तिरंगे झंडे को लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिफाली मित्तल ने बच्चों को एलईडी के माध्यम से आजादी पर्व के आयोजन को लेकर जागरूक भी किया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य पेश किया।
वेदांश, सुखप्रीत, रूही, निहित, आयांश, समायरा ने नन्हा-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं, बोलो जयहिंद जयहिंद जयहिंद.., गीत पर मनमोहन नृत्य पेश किया। केशवी, प्रिश्रा, माज, सानवी, सक्षम व सृष्टि ने जय हो.., जय हो.., गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर संचालिका शिफाली मित्तल समेत सहयोगी कविता व सपना भी मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें