फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस चौहान ने किया कोटी बोंच स्कूल का दौरा

विज्ञापन
कोटी बौंच स्कूल में स्थापित एनसीसी सब-यूनिट के निरीक्षण के बाद कमांडिंग ऑफिसर , एनसीसी कैडेट्स 
विज्ञापन
शिलाई/रोनहाट(सिरमौर)। हिमाचल एनसीसी बटालियन नाहन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस चौहान ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी बोंच का दौरा किया। उन्होंने विद्यालय के एनसीसी यूनिट के विद्यार्थियों से वार्तालाप किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में स्थापित एनसीसी सब-यूनिट का निरीक्षण किया और एनसीसी कैडेट्स, एएनओ और विद्यालय प्रशासन के साथ विस्तृत संवाद स्थापित किया। दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल चौहान ने प्रधानाचार्य कृष्ण पाराशर से मुलाकात कर विद्यालय में एनसीसी गतिविधियों की प्रगति, प्रशिक्षण व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें