-सर्वसम्मति से विद्यालय विकास को लेकर नई एसएमसी कार्यकारिणी का हुआ गठन
-स्टाफ से समन्वय, बच्चों को बेहतर शिक्षा, संस्कार और स्कूल विकास रहेगी प्राथमिकता : मान सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नई स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) एवं विभिन्न उपसमितियों के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। कार्यक्रम विद्यालय परिसर में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इसमें अभिभावकों, विद्यालय प्रतिनिधियों एवं अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से मान सिंह को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, मीरा को शैक्षणिक समिति का अध्यक्ष तथा पवन कुमार को भवन निर्माण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों ने एकमत होकर इन प्रस्तावों का समर्थन करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
स्कूल प्रबंधन समिति एवं उपसमितियों के लिए चयनित सदस्यों में मेहर सिंह, सोनिया, बबली, अशोक कुमार, राजपाल, प्रियंका, अर्जुन, बलविंद्र, मलकीत कौर, मीना देवी, छिंदो देवी, सोनिया (वार्ड सदस्य), मंजू देवी (पदेन सदस्य), सोमी देवी तथा वीणा देवी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
भवन निर्माण समिति में पवन कुमार (अध्यक्ष), मुल्क राज, मेहर सिंह, मंजू देवी, सूरज जी, कश्मीर कौर, सुमन, सर्वजीत, परमजीत कौर तथा बबिता को जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यालय परिवार ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, खेल गतिविधियों, अनुशासन, आधारभूत सुविधाओं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को और सशक्त बनाना है। समिति के सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष रहेगा तथा मासिक बैठकें अनिवार्य होंगी। इसके अतिरिक्त भवन एवं शैक्षणिक उपसमितियों का गठन, तीन वर्षीय विद्यालय विकास योजना, सामाजिक ऑडिट, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा विद्यालय संसाधनों के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव जीवन प्रकाश जोशी, सुशील कुमार, रघुवीर तोमर, धर्मेंद्र चौधरी, नीलम, नेहा, ज्योति कुमारी, सुष्मिता और राजकुमार ने भाग लिया।
संवाद