फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राष्ट्रीय समागम में सिरमौर जिला से जाएगा 100 लोगों का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
नाहन में बैठक के दौरान कोली समाज सिरमौर के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

राष्ट्रीय समागम में सिरमौर जिला से जाएगा 100 लोगों का प्रतिनिधिमंडल

कोली समाज सिरमौर की नाहन में आयोजित हुई अहम बैठक में लिया निर्णय

ग्रामीण स्तर पर कमेटियां गठित करने के लिए पदाधिकारियों को दिये निर्देश

आने वाले दो महीने में गांव-गांव जाकर गठित की जाएंगी ग्रामीण इकाइयां

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय कोली समाज नई दिल्ली की ओर रो 21 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय समागम आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिला सिरमौर से 100 प्रतिभागी शामिल होंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने और ग्रामीण स्तर पर संगठन को मजबूत करने के मकसद से जिला सिरमौर कोली समाज की अहम बैठक रविवार को प्रताप सामुदायिक भवन नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला महासचिव जीत सिंह चौहान ने की। जबकि कार्रवाई का संचालन कोषाध्यक्ष हिमेश चौहान ने किया।
विज्ञापन

सबसे पहले जीत सिंह चौहान ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने जा रही कोली समाज के राष्ट्रीय समागम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसमें जिला से 100 और पूरे हिमाचल से 500 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें पूर्व महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे और अनेकों प्रदेशों के मंत्री और दिल्ली की मुख्यमंत्री विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी ।
बैठक में दिल्ली जाने के खर्च और खाने-पीने की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों को कूपन भी उपलब्ध करवाए गए ताकि जाने वाले लोगों की सूची तैयार की जा सके। बताया गया कि यह कूपन प्रवेश पत्र का भी काम करेगा।
बैठक में कोली समाज की गांव स्तर पर ग्रामीण इकाइयां खड़ी करने पर भी चर्चा की गई। महासचिव जीत सिंह चौहान ने सभी पदाधिकारियों को इस बारे में निर्देशित किया और इसकी रिपोर्ट दो महीने में देने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में नाहन मंडल के अध्यक्ष प्रवीण तोमर, नाहन मंडल के उपाध्यक्ष कश्मीर चंद, जिला कोषाध्यक्ष हिमेश चौहान, नाहन मंडल के महासचिव राकेश तोमर, अशोक तोमर, नाहन मंडल के कोषाध्यक्ष सुरेश पुंडीर व जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें