फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अकादमी टीम की ऊंचियां पहाड़ा दा नजारा प्रस्तुति पर खूब झूमे दर्शक

विज्ञापन
किशन संगीत अकादमी की टीम सांस्कृतिककार्यक्रम की प्रस्तुति देती हुई: संवाद
विज्ञापन
किशन संगीत अकादमी की तृतीय संगीत स्वर संध्या आयोजित
विज्ञापन

अवनीत लांबा, डॉ. भानु और इंद्रजीत सिंह मिक्का ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। किशन संगीत अकादमी पांवटा साहिब की तृतीय संगीत स्वर संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि अवनीत लांबा, प्रो. डॉ. भानु और समाजसेवी इंद्रजीत सिंह मिक्का ने किया। इस दौरान सिरमौर आईडल योगेंद्र चीमा और दलजीत सिंह समेत अकादमी के प्रशिक्षु कलाकारों ने कार्यक्रम में खूब समां बांधा। अकादमी टीम की ऊंचियां पहाड़ा दा नजारा प्रस्तुति पर दर्शक झूमे। इसी प्रकार अन्य प्रस्तुतियां भी सराहनीय रहीं।

आयोजक अकादमी संचालक राम किशन ने बताया कि बातामंडी स्थित एक रिजोर्ट में कार्यक्रम हुआ। ये कार्यक्रम अपने गुरुवर शास्त्रीय संगीत एवं गजल गायक विनोद चन्ना व कौशल्या चन्ना के आशीर्वाद से संचालित किया जाता रहा है। इसमें अकादमी के प्रशिक्षु और अन्य कलाकारों ने अपनी गायकी का हुनर दिखाया। कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में सिरमौर आईडल योगेंद्र चीमा व दलजीत सिंह शामिल रहे। वहीं, अकादमी के कलाकारों में वैष्णवी नेगी, योगेंद्र चीमा, वंदना, निक्की, आरव किशन, निकिता शर्मा, राधिका, यशिका, अंजली, पवन, डॉ. भूपेंद्र, गौरव मेहता, संदीप शर्मा, कमल पांडे, कुलदीप, राहुल, आर्यन राणा, प्रवीण शर्मा, शाही, विनय, अमन, सिमरन ठाकुर, शनाया, गुंजन ने लोगगीत, पंजाबी, फोक, तबला, रामनंद, राम यमन और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आकाशवाणी कलाकार गुंजन चन्ना, डॉ. देवराज शर्मा, बलदेव चौहान, छवि महाजन, इंद्रजीत सिंह, मनोज चौधरी, सतीश ठाकुर, भाव सिंह और मनोज चौधरी मौजूद रहे।
संवाद
....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें