सिरमौर जिला के पांवटा साहिब इलाके में किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में चर्च?
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में 7 अप्रैल को होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियां जोर शोर से चली हैं। कई किसानों की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को किसानों के संघर्ष और हक की लड़ाई के लिए कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान कर रही है।
रविवार को शिवपुर और हरिपुर टोहाना में कार्यक्रम में पहुंचने वाले किसानों और मेहमानों की सेवा के लिए स्वयंसेवियों की टीम तैयार की गई। संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक हरिंदर सिंह, अनिंद्र सिंह नोटी, तरसेम सिंह और गुरविंद्र सिंह गोपी ने बताया कि किसान महापंचायत में भारी संख्या में प्रदेश और पड़ोसी राज्यों से किसान पहुंचेंगे। अब तक प्रदेश में किसानों की सबसे बड़ी महापंचायत में से एक होगी।
महापंचायत को लेकर बुजुर्गों, नौजवानों में काफी उत्साह है। संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक का कहना है कि करीब एक हजार स्वयंसेवी कार्यक्रम के दौरान सेवा के लिए तैयार हैं। पांवटा में कार्यक्रम को लेकर सभी गांवों से सकारात्मक रुझान लोगों के अब तक मिले हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के किसान नेता शिरकत करेंगे।