फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जन्मदिन पर पूर्व विधायक किरनेश जंग ने मरीजों को बांटे फल और जूस

विज्ञापन
पूर्व विधायक किरनेश जंग के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में मरीजों व त
विज्ञापन
कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में चलाया सेवा अभियान, ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग के जन्मदिन को इस वर्ष भी जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों को फल एवं जूस वितरित किए। वहीं, पूर्व विधायक ने अपने आवास पर दूर-दराज से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी बातचीत की।
कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्व विधायक किरनेश जंग के आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने से हुई। इसके बाद कार्यकर्ता सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल और जूस वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल वालिया और मोहब्बत अली ने बताया कि पूर्व विधायक के जन्मदिन पर हर वर्ष की तरह इस बार भी सेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनका कहना था कि जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।
विज्ञापन

इस दौरान किरनेश जंग ने अपने आवास पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं, संपर्क सड़कों, जलभराव और पेयजल जैसी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें