फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: फुटबाल में द स्कॉलर्स होम स्कूल और हॉकी में मानपुर देवड़ा चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडबाल में कांगर धरयार और बास्केटबाल प्रतियोगिता में जामनीवाला ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन

शहीद सोहन सिंह मेमोरियल विद्यालय मानपुर देवड़ा में प्रतियोगिता आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग प्रमुख खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि समाजसेवी एवं क्रशर मालिक अनिल जैन और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी इरफान और राजेश कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
मानपुर देवड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल नागवाल और विनोद कपूर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग व राजीव ठाकुर की ओर से किया गया। तीन दिनों तक जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग प्रतियोगिता चली। इसमें हॉकी में मानपुर देवड़ा स्कूल प्रथम, पुरुवाला दूसरे और खोदरी माजरी तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबाल प्रतियोगिता में द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा प्रथम, बीबी जीतकौर स्कूल पांवटा साहिब दूसरे और तारुवाला छात्र स्कूल टीम तृतीय स्थान पर रही।
वहीं, हैंडबाल में कांगर धरयार प्रथम, कोटड़ी व्यास स्कूल टीम दूसरे और नाहन छात्र स्कूल टीम तृतीय स्थान पर बास्केटबाल में जामनीवाला प्रथम, अंबोया दूसरे और पांवटा साहिब टीम तृतीय स्थान पर रही। मार्च पास्ट में नाहन छात्र स्कूल प्रथम, मानपुर देवड़ा दूसरे और सालवाला की टीम तृतीय स्थान पर रही। मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों ने विजेता व उप विजेता रही टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
इस दौरान मानपुर देवड़ा स्कूल के स्टाफ सदस्य, एसएमसी कमेटी सदस्य और विभिन्न स्कूलों के टीम कोच व प्रबंधक मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें