फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वॉलीबाल में सराहां और खो-खो में पांवटा जोन बना विजेता

विज्ञापन
सराहां में  जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर एसडीएम पच्छाद डॉ प्रियंका चंद्रा
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. प्रियंका चंद्रा ने विजेताओं को ट्राॅफी से किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में खेली जा रही अंडर-19 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल के मुकाबले में सराहां जोन ने राजगढ़ जोन को 2-0 से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया।

वहीं, खो-खो में पावंटा जोन ने संगड़ाह जोन को 7 के मुकाबले 5 अंकों से हराकर ट्राॅफी जीती। योग में राजगढ़ जोन की सनोरा स्कूल की छात्राओं ने पहला स्थान और पांवटा जोन के कोटड़ी छात्र स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह ठोड़ा में सराहां जोन के कोटला पंजोला स्कूल की छात्राएं प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रतियोगिता के प्रभारी भाग सिंह, उपप्रभारी खजान सिंह, शारीरिक अध्यापक हिमांशु, प्रताप सिंह, वेंकटेश शर्मा, अंजना ठाकुर और सुखवीर ठाकुर समेत दर्जनों अध्यापक मौजूद रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें