(सिटी स्पोर्ट्स)
स्कूल के निदेशक जीएस सैनी और प्रधानाचार्या गुरविंद्र कौर चावला ने बांटे इनाम
गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा साहिब में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जूनियर कक्षाओं के नन्हे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की खेलकूद स्पर्धा के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी शानदार प्रस्तुतियां दी गई। स्कूल के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने विजेता खिलाड़ियों को विक्ट्री स्टैंड पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला ने बताया कि वार्षिक खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। कक्षा प्रथम की 50मी. दौड़ में इकमदीर प्रथम, अभिराज दूसरे व रिधान राजपूत तृतीय रहे। कक्षा दूसरी की 60 मी. दौड़ में सर्वांश ठाकुर प्रथम और मनवीर सिंह दूसरे व रुद्रा पोजटा तृतीय रहे। प्रथम कक्षा की थ्रो बाल स्पर्धा में रिहान प्रथम, अदविश दूसरे व नमीश तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी की थ्रो बाल स्पर्धा में तैमूर प्रथम, प्रभनव दूसरे व जासमीन तृतीय रहे। प्रथम कक्षा की 50 मी. पिक एंड रन में राजवीर प्रथम, पार्थ दूसरे व श्रेया तृतीय रही। दूसरी कक्षा में मानिक प्रथम, अंश दूसरे व विवान तृतीय रहे। कक्षा
एक की वन लैग रेस में अजस प्रथम, अथर्व तोमर दूसरे व आदविक तृतीय रहे। 50 मी. ड्रिब्लिंग रेस विद फुटबॉल में आरव प्रथम, प्रियांश दूसरे व यशस्विन तोमर तृतीय, दूसरी कक्षा में शिवांश प्रथम व शिवांश ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे।
दूसरी कक्षा की 40मी. अपर बॉडी बैंड बैलेंस विद नोट बुक में बाणी प्रथम, रोजी दूसरे व आरुही तृतीय रही। 200मी. वॉक विद रन में जसकीरत प्रथम, अर्नव दूसरे व हरमीत सिंह तृतीय रहे। दूसरी कक्षा वर्ग में काव्यांश प्रथम, श्रेया दूसरे व अयान तृतीय रहे।
दूसरी कक्षा वर्ग की 40मी. बैकवार्ड रेस में अहाना प्रथम, गुरदीप सिंह दूसरे व अधिराज तृतीय रहे। प्रथम कक्षा की 20 मी. शटल रन रेस में इजहान प्रथम, वैदिक दूसरे व विवान तृतीय तथा दूसरी कक्षा वर्ग में समरजोत प्रथम, हर्षिल दूसरे व कृष्णव शर्मा तृतीय रहे। प्रथम कक्षा वर्ग की 50 मी. जंप व रेस में माहेश्वरी प्रथम, अगमप्रीत दूसरे व कमरवीर तीसरे स्थान पर रहे।
50मी. ड्रिब्लिंग विद बास्केटबॉल में अयांश प्रथम, मनन दूसरे व अनंत तृतीय रहे। वहीं, कक्षा दूसरी की 50 मी. ड्रिब्लिंग विद बास्केटबॉल दौड़ में मानविक प्रथम, प्रत्युष दूसरे व दर्श वर्मा तृतीय रहे।
वहीं, तृतीय कक्षा की 80 मी. दौड़ में अर्थव प्रथम, वैदांत दूसरे व कनिष्क तृतीय रहे। चतुर्थ कक्षा में अरमान मलिक प्रथम, अगस्तया दूसरे व कैशव तृतीय रहे। लंबी कूद में यक्ष व युवान प्रथम, तेजवीर दूसरे व आराध्या तृतीय रही। थ्रो बाल में
शिवांश प्रथम, आराध्या दूसरे व कृतिका तृतीय रही। तीसरी कक्षा वर्ग की 50मी. ड्रिब्लिंग विद बास्केटबॉल में हरजोत प्रथम, जसप्रीत सैनी दूसरे व संस्कृति थापा तृतीय तथा चतुर्थ कक्षा वर्ग में तरनप्रीत सिंह प्रथम, लव्यांश दूसरे व प्रियांशी तृतीय रही।-
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी।
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी।