ढाकवाला स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला ढाकवाला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्याध्यापिका अंशु चौधरी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दौरान हुई रस्साकशी प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में साजिद और छात्रा वर्ग में एशिया की टीम ने जीत दर्ज की। कबड्डी के छात्र कनिष्ठ वर्ग में धैर्य की टीम और वरिष्ठ वर्ग मेें आसिफ की टीम विजेता रही। छात्रा कनिष्ठ वर्ग में सुनैना और वरिष्ठ वर्ग में आशिया की टीम ने पहले स्थान पर जीत दर्ज की।
इसके अलावा कविता में अरशद ने पहला, रूसताना ने दूसरा स्थान अर्जित किया। जबकि कनिष्ठ वर्ग की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में रिहान और वरिष्ठ वर्ग में धैर्य ने पहले स्थान पर जीत दर्ज की। वहीं बोरा दौड़ स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में रिहान और वरिष्ठ वर्ग में शकील ने पहले स्थान पर बाजी मारी।
चम्मच दौड़ के कनिष्ठ वर्ग में रवि पहले और वरिष्ठ वर्ग में हेमंत ने दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की। बालिका वर्ग की 100 मीटर कनिष्ठ वर्ग की दौड़ में मरियम और वरिष्ठ वर्ग में सुभाना प्रथम रही। बालिका वर्ग की बोरा दौड़ के कनिष्ठ वर्ग में आईला और वरिष्ठ वर्ग में सुनैना ने जीत दर्ज की।
इस अवसर पर टीजीटी मेडिकल रूचिका तोमर, टीजीटी नॉन मेडिकल अरूण कुमार, डीएम रमेश कुमार, एलटी रीना कुमारी, ओटी जसवीर, ज्योति व शारीरिक शिक्षक कृष्ण कुमार मौजूद रहे।
-संवाइ