फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बैडमिंटन में ददाहू ने पांवटा को पराजित कर जीता खिताब

विज्ञापन
ददाहू स्कूल में अंडर-14 खेलकूद में दमखम दिखाती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में आयोजित अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रविवार को खेली गई विभिन्न स्पर्धाओं में बैडमिंटन का खिताब मेजबान ददाहू ने अपने नाम किया।

इसके अतिरिक्त कबड्डी प्रतियोगिता में पांवटा ने नौहराधार, शिलाई ने नारंग, राजगढ़ ने नाहन और संगड़ाह ने कोटा को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। वॉलीबॉल स्पर्धा में राजगढ़ ने संगड़ाह, नौहराधार ने माजरा, रोनहट ने सराहां, पांवटा ने नारंग को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले में पांवटा ने राजगढ़ को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। खो-खो स्पर्धा में खोड़ोंवाला ने सराहां, पांवटा ने नारंग, रोनहाट ने कफोटा और राजगढ़ ने ददाहू को पराजित किया। प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव एवं प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन सोमवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें