फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वॉलीबाल में सराहां को हराकर राजगढ़ ने अगले दौर में पाया प्रवेश

विज्ञापन
जिला स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता के बॉस्केटबॉल केशुरुआती मैच में भिड़ती टीमें: संवाद
विज्ञापन
बोगधार स्कूल में शुरू हुई जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

जिले के आठ जोन से आए 350 छात्र खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोगधार में बुधवार को जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें जिले के 8 जोन के 350 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य एवं चुड़ेश्वर सेवा समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी के महासचिव सुनील कमल ने किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में 9 स्पोर्ट्स होस्टल चल रहे हैं ताकि हर एक छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रूचि रखें। उन्होंने शिलाई और राजगढ़ के क्षेत्र में खेलों में महारथ प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी। पहले दिन हुए खेलकूद प्रतियोगिता में राजगढ़ जोन और सराहां के बीच वॉलीबाल का मुकाबला हुआ। इसमें राजगढ़ ने अगले दौर में प्रवेश किया। इसी तरह खो-खो प्रतियोगिता में शिलाई और पांवटा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें पांवटा ने बाजी मारी और अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर खेल प्रभारी प्रताप चौहान, प्रबंधक सचिव एवं प्रधानाचार्य गुमान सिंह, पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष तेजेंद्र कमल, पूर्व प्रधान मनोज कमल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान, एवीएन के प्रधानाचार्य सुशील कमल, डीपीई भाग सिंह, खजान सिंह, ओम प्रकाश, हिमांशु चौहान, रविदत्त, देशराज, सुरेखा, वंदना, दिनेश शर्मा, प्रभात शर्मा, विजय पुंडीर, सतीश पुंडीर आदि गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें