पूर्व ऊर्जा मंत्री और विधायक पांवटा साहिब क्षेत्र सुखराम चौधरी ने किया शुभारंभ
द्वितीय श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का सूरजपुर में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पूर्वांचल सामाजिक संगठन सूरजपुर पांवटा साहिब की ओर से द्वितीय श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन करवाया गया। पूर्व ऊर्जा मंत्री और विधायक पांवटा साहिब क्षेत्र सुखराम चौधरी ने विधिवत महोत्सव का शुभारंभ किया। भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुति देकर श्री खाटू श्याम के भक्तों को भक्तिरस में डूबो दिया।
बता दें कि शनिवार को गीता भवन मंदिर पांवटा साहिब से मुख्य बाजार होकर सूरजपुर तक मालवा कॉटन ग्राउंड निकट तिरुपति मेडिकेयर सूरजपुर तक निशान यात्रा निकाली गई। रविवार को भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। पूर्वांचल सामाजिक संगठन सूरजपुर पांवटा साहिब समिति के महासचिव राजकुमार गोयल व डॉ. प्रखर गुप्ता ने बताया कि शनिवार को भव्य निशान यात्रा का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में यमुनानगर की भजन गायिका वर्षा रागिनी, करनाल से अविनाश जौहर व जगाधरी के भजन गायक मोहित शुक्ला ने श्री खाटू श्याम जी का गुणगान किया। इसमें जय श्री श्याम, खाटू वाले श्याम, हारे का सहारा, मुरली वाले की, शीश की दानी, खाटू में बरसे बदरिया, बाबा मेरा काम करोगे क्या, श्याम तेरे भक्त, खाटूवाले तू लखदाता व एक तमन्ना श्याम है मेरी समेत खाटू श्याम के कई भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को भक्तिरस में डूबो दिया।
इससे पहले मुख्यातिथि स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्राम सूरजपुर स्थित मालवा कॉटन ग्राउंड निकट तिरुपति मेडिकेयर में शाम को पूजन, ज्योति प्रज्वलित, संकीर्तन तथा इसके बाद राधा रसोई हुई। इस दौरान पूर्वांचल सामाजिक संगठन सूरजपुर पांवटा साहिब, खाटू श्याम के सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
संवाद
...