फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिविल अस्पताल पहुंचे कुल पांच मरीज, दो आईजीएमसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
(फॉलोअप)
विज्ञापन


-बस हादसे के एक घायल शहजाद को पीजीआई रेफर किया गया
-कवाणु बस हादसे के दो घायलों को उपचार के बाद भेजा घर

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मंगलवार को एचआरटीसी की नेरवा-पांवटा साहिब बस उत्तराखंड के कवाणु मेें अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कुल तीन लोगों की मौत और 28 यात्री घायल हो गए थे। इस हादसे के पांच घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। एक घायल को परिजन पीजीआई तथा दो को आईजीएमसी शिमला उपचार के लिए पहुंचाया गया।

बता दें कि उत्तराखंड के कवाणु के समीप मंगलवार सुबह बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के कुल पांच घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार को पहुंचाया गया। इन घायलों में प्रगति जोशी (13) पुत्री चंद राम निवासी गुम्मा जिला शिमला, निशा शर्मा (32) पत्नी बाबू राम निवासा गुम्मा तथा सुमित (19) पुत्र श्याम सिंह निवासी शिरन तहसील नेरवा जिला शिमला, केवल राम शर्मा (53) पुत्र नंदराम निवासी नेरवा तथा शहजाद (26) पुत्र वारिस दीन निवासी निवासी किमा चंद्रवली तहसील चौपाल को भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार को बाद चिकित्सकों ने शहजाद को पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, निशा शर्मा व प्रगति को शिमला आईजीएमसी रेफर किया है।
सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. सुधी गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड के कवाणु में हुए बस हादसे के मंगलवार देर रात तक कुल पांच घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब उपचार को पहुंचाया है। इनमें से तीन को रेफर कर लिया गया है।
संवाद।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें