फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कारिका ठाकुर ने राष्ट्रीय भाषण स्पर्धा में पाया पहला स्थान

विज्ञापन
ट्राफी व प्रशस्ति पत्र के साथ कारिका ठाकुर
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


दिल्ली में विकसित भारत यंग लीड डायलॉग.., स्पर्धा का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। भारत सरकार के युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की भाषण प्रतियोगिता में कारिका ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच कारिका ठाकुर ने अपनी प्रभावशाली वाणी, तार्किक प्रस्तुति और सशक्त विचारों से निर्णायकों को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कारिका ठाकुर को भारत सरकार के युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल कारिका के लिए बल्कि चंडीगढ़ और उनके गृह क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय बनी है।
विज्ञापन


कारिका ठाकुर वर्तमान में एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन, चंडीगढ़ में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। इससे पूर्व उन्होंने अपनी बारहवीं तक की शिक्षा प्रतिष्ठित पाइनग्रोव स्कूल, धर्मपुर से प्राप्त की है।
विज्ञापन


कारिका ठाकुर के पिता राजकुमार हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में एसडीएम राजगढ़ के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं उनकी माता पाइनग्रोव स्कूल, धर्मपुर में विज्ञान विषय की शिक्षिका हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनके निरंतर परिश्रम और अनुशासन का परिणाम बताया।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें