फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजन सम्मानित

विज्ञापन
225वें कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजन सम्मानित करतेविधायक सुखराम चौधरी: संवाद
विज्ञापन
पांवटा में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजन सम्मानित
विज्ञापन

राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर काम करें युवा, नशे से सदैव दूर रहें : एसडीएम
भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र की ओर से कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र इकाई व प्रशासन के सहयोग से पांवटा साहिब में अमर शहीद स्मारक स्थल पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्यातिथि एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने ध्वजारोहण किया। स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी भी विशेषरूप से उपस्थित रहे। शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान सैनिक विश्राम गृह में आयोजित सभा में मुख्यातिथि एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने राष्ट्र और सैनिकों के प्रति निष्ठावान रहने की अपील की। युवाओं से आह्वान किया कि राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर काम करें।
विज्ञापन

विधायक सुखराम चौधरी ने 25वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में सभी वीरनारियों व परिजनों को विशेष रूप से शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सरकार से आह्वान किया कि जिन स्कूलों का नामकरण शहीद के नाम से करना रह गया है उनका नामकरण तुरंत तय करें। कहा कि देश के सैनिक हमारे राष्ट्र का गौरव है जिन्होंने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए प्राणों की आहुति दी।

भूतपूर्व सैनिक संगठन के प्रधान करनैल सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठुंडू व पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वीर सैनिकों की ओर से ऑपरेशन कारगिल विजय में भारत माता की सीमाओं की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। भूतपूर्व सैनिक संगठन वीरनारियों और भूतपूर्व सैनिकों से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए हमेशा तत्पर रहा है। क्षेत्र में शहादत के समय शहीद के परिवार तथा सेना में समन्वय और पार्थिव देह को एक सुनिश्चित प्रक्रिया अनुसार घर पहुंचाने में भी मुख्य भूमिका निभाता है। वीरनारियों की समस्या, पेंशन, शहीद स्मारक निर्माण व देखरेख, सीएसडी, ईसीएचएस, केंद्रीय विद्यालय आदि खोलने के लिए हमेशा तत्पर रहा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर कोर कमेटी से संरक्षक डॉ. एसपी खेड़ा, वीरनारियां शीला देवी, मेलो देवी, रजनी देवी एवं वीरमाता मुरतो देवी, सवर्णजीत सिंह, सह-सचिव मोहन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष तरुण गुरुगं, सह कोषाध्यक्ष सुखविंद्र, विरेंद्र सिंह चौहान
व भूतपूर्व सैनिक और अन्य लोग मौजूद रहे।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें