फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्राथमिक पाठशाला कांडों की गणना अब शरदकालीन स्कूलों में

विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक पाठशाला काण्डों। संवाद
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला कांडों की गणना अब शरदकालीन स्कूलों में
विज्ञापन

विभाग ने इस स्कूल को ग्रीष्मकालीन स्कूलों की सूची से हटाया
सत्र (सेशन) बदलने से भड़के अभिभावक, जताया भारी रोष
पांचवी के बाद छठी कक्षा में दाखिला लेने के लिए महीनों का इंतजार
साथ लगते स्कूलों का मौसम भी समान उनका नहीं बदला सत्र
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा खंड संगड़ाह की प्राथमिक पाठशाला कांडो का सत्र (सेशन) बदलने से अभिभावकों में गहरा रोष व्याप्त है। अविभावक, विभाग की मनमानी का जमकर विरोध कर रहे हैं। इस पाठशाला का सत्र ग्रीष्मकालीन (समर) से बदल कर शरदकालीन (विंटर) में परिवर्तित किया गया है जिससे स्कूल के समय को बदल कर सुबह 9 बजे की बजाए सुबह 10 बजे किया गया है। हैरानी की बात यह है कि उच्च पाठशाला सहित अन्य पाठशालाओं के सत्र को बदला नहीं गया है जिससे बच्चों को पांचवीं से आगे छठी कक्षा में प्रवेश लेने के लिए मार्च तक का इंतजार करना पड़ेगा और बच्चों की कक्षाएं अब पहली अप्रैल की बजाय पहली जनवरी से शुरू की जाएंगी।
दिलचस्प बात यह है कि केंद्रीय पाठशाला रजाना के अंतर्गत छह प्राथमिक स्कूलों में से मात्र दो स्कूलोंं के सत्र को ही बदला गया है। जबकि क्षेत्र का मौसम एक समान है। अनुकूल मौसम के बावजूद भी अभिभावकों की सहमति लिए बिना ही विभाग ने सत्र को अपनी मर्जी से परिवर्तित करके अभिभावकों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।
विज्ञापन

स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष रमेश कुमार, अभिभावक दिनेश शर्मा, भागचंद, हरिचंद, सोम प्रकाश, चंद्रकला, हेमा देवी, अमरा देवी व निर्मला आदि ने बताया कि इस पाठशाला में करीब 65 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विभाग ने अभिभावकों की राय जाने बिना ही स्कूल के सत्र को बदलकर अभिभावकों के लिए परेशानी उत्पन्न कर दी है। सत्र बदले जाने से बच्चों को छठी कक्षा में प्रवेश दिलाने के लिए तीन माह का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संगड़ाह राज पाल ने कांडों स्कूल का सत्र परिवर्तित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभिभावकों के विरोध को लेकर एसएमसी से प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव मिलते ही प्रारंभिक शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा। इसके बाद सत्र में परिवर्तन की उम्मीद की जा सकेगी।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें