फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत प्रवासी कामगारों को नहीं लेबर हॉस्टल की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदपुर, रामपुरघाट, बातामंडी और धौलाकुआं में हजारों प्रवासी कामगार कार्यरत
विज्ञापन

प्रदेश सरकार, उद्योग मंत्री और श्रम विभाग को मांग भेजी जा रही है : सतीश गोयल

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने औद्योगिक क्षेत्रों में से एक रहा है। जिले के पांवटा क्षेत्र की करीब डेढ़ सौ से अधिक औद्योगिक इकाइयों में पांच हजार से अधिक प्रवासी कामगार कार्यरत हैं। गोंदपुर, रामपुरघाट, बातामंडी और धौलाकुआं क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयां हैं। अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए विभिन्न प्रदेशों से कामगार किराये के कमरों में रहते हैं। इनकी कमाई का अधिकतर हिस्सा कमरों के किराये और राशन में चला जाता है। इसलिए लंबे समय से प्रवासी कामगारों के लिए आज तक भी लेबर हॉस्टल की सुविधा नहीं है।

पिछले तीन दशकों से उद्योगों में ठेकेदारी करने वाले रामलाल शर्मा, शाहबाज खान, प्रदीप सिंह, सुनील शर्मा, सोमदत्त व हेमराज ने बताया कि क्षेत्र में डेढ़ सौ से अधिक छोटी बड़ी औद्योगिक इकाइयां कार्यरत हैं। इसमें करीब 25 हजार के आसपास कामगार कंपनी के ठेकेदारों के माध्यम से इन औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत हैं। इनमें से 6000 से अधिक प्रवासी कामगार शामिल हैं। कामगारों को हर माह न्यूनतम वेतन 12,750 रुपये मिलता है। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कतें बाहरी राज्यों से परिवार को पालने के लिए पहुंचने वाले कामगारों को पेश आती रहीं हैं। इसके लिए केंद्र, राज्य सरकार, उद्योग तथा श्रम विभाग को मिल कर बजट प्रावधान करना चाहिए।
विज्ञापन


प्रवासी कामगार रमेश पाल, रितेश, रघुवीर सिंह और परविंद्र सिंह ने बताया कि कम आय में से परिवार का भरण पोषण, बच्चों की पढ़ाई लिखाई, यहां पर किराये का कमरा, बिजली-पानी व राशन का खर्च पूरा करना कठिन हो जाता है, क्योंकि किराये का कमरा 3 से चार हजार में मिलता है। ऐसे में कामगारों के लिए पांवटा साहिब के गोंदपुर, रामपुरघाट, धौलाकुआं व बातामंडी-बहराल में लेबर हॉस्टल सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

बाक्स...
केंद्र और राज्य सरकार को भेजेंगे मांग : सतीश गोयल
- हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा साहिब इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल व महासचिव नवीन अग्रवाल ने बताया कि इस बारे में प्रदेश सरकार और उद्योग मंत्री को मांग पत्र भेज दिया गया है। योजना बनने पर प्रवासी कामगारों को लेबर हॉस्टल योजना बनने से बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन


बाक्स...
योजना पर विचार किया जाएगा : हर्षवर्धन चौहान
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि पांवटा साहिब के रामपुरघाट में कामगार महिला कर्मियों के लिए हॉस्टल बन कर तैयार है। इस सुविधा को शीघ्र शुरू करवा दिया जाएगा। अब, यदि प्रवासी कामगारों के लिए पांवटा साहिब चैंबर ऑफ कॉमर्स से ऐसी कोई मांग पहुंचती है तो उस पर भी विचार किया जाएगा।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें