फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोखिम भरा हुआ एनएच-07 पर सफर करना : राकेश गर्ग

विज्ञापन
राकेश गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


भाजपा मीडिया प्रभारी बोले, दोगुना समय सफर में रहा लग

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा कि एनएच 07 कालाअंब-पांवटा साहिब पर सफर करना बेहद जोखिम भरा हो गया है। हैरानी ये है कि इस सड़क का मरम्मत कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान इस सड़क को बड़ा नुकसान पहुंचा है और जगह-जगह इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, मगर सड़क की हालत को लेकर न तो एनएच प्रबंधन और न ही स्थानीय प्रशासन गंभीर है। इसकी लापरवाही का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। राकेश गर्ग ने कहा कि इस सड़क पर सफर करते हुए अब दोगुना समय लग रहा है साथ ही हादसों का भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिनको सड़क की बदहाल स्थिति के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश गर्ग ने आरोप लगाया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में अन्य कई संपर्क मार्ग भी बदहाल स्थिति से गुजर रहे हैं मगर इसे लेकर न तो स्थानीय प्रतिनिधि और न ही संबंधित विभाग गंभीर है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें