पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश जूनियर कबड्डी टीम अंडर-20 नेशनल प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गई है। टीम मैनेजर अमित कुमार, मैनेजर कृष्ण चंद होंगे। हिमाचल जूनियर कबड्डी टीम की कप्तानी अंकु कर रहे हैं। प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 15 से 18 जनवरी तक खेली जा रही है।
सिरमौर के नैनीधार के अमित कुमार को टीम के कोच के रूप में नियुक्त किया है। वे खुद राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी रहे हैं। वे सिरमौर कबड्डी कोचिंग सेंटर में बतौर कोच सेवाएं दे रहे हैं। संवाद