नगर परिषद खेल मैदान में सात अक्टूबर से शुरू होने वाली जंग प्रीमियर लीग सीज़न -2 प्रतियोगिता की
-मैदान पर उतरेंगी 50 से अधिक टीमें, युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश देंगे खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जंग प्रीमियर लीग (जेपीएल) सीजन-2 का शुभारंभ सात अक्तूबर को नगर परिषद पांवटा साहिब के खेल मैदान में होगा। प्रतियोगिता में नगर परिषद के वार्डों और पंचायतों से 50 से अधिक क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। जिला परिषद सदस्य एवं प्रतियोगिता के आयोजक अरिकेश जंग ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को खेलों का बेहतर मंच देने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस बार हर शहरी वार्ड और स्थानीय विधानसभा क्षेत्र की पंचायत से टीम शामिल करने का प्रयास किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र की लड़कियों के लिए वॉलीबाल सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं करवाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस दौरान विशाल वालिया, मोहब्बत अली सहित विभिन्न क्रिकेट टीमों के कप्तान मौजूद रहे।