फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बीज खरीद की राशि देरी से मिलने पर बड़ीं दिक्कतें : सग्गी

विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी बैठक के बाद मांगो को लेकर एसडीएम पांवटा साहिब को ज्ञापन सौं
विज्ञापन
-कहा, दूध के सही दाम नहीं मिलने पर क्षेत्र के पशुपालक कम दामों पर पशुओं बेचने को हो रहे मजबूर
विज्ञापन

-संयुक्त किसान मोर्चा पांवटा साहिब इकाई की बैठक बाद उपमंडल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। संयुक्त किसान मोर्चा पांवटा साहिब की मंगलवार को विश्राम गृह में एक बैठक आयोजित हुई। इसमें कृषि विभाग के माध्यम से पंजीकृत किसानों से बीज खरीद की राशि देरी से मिलने पर नाराजगी जताई गई है। वहीं, पशुपालक किसानों ने भी अपनी मांगों और समस्याओं को रखा है। बैठक के बाद मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक तरसेम सिंह सग्गी और सह संयोजक गुरविंद्र सिंह गोपी ने बताया पांवटा के किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब के काफी किसानों को पंजीकृत करके कृषि विभाग महंगी दरों पर बीज देकर वापस उसे खरीदता है। मगर किसानों के बीज की राशि का भुगतान बहुत देरी से किया जाता है। इससे स्थानीय किसान आर्थिक रूप से दिक्कतें आने पर काफी परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

बैठक में दूसरी समस्या दूध के दामों को लेकर रखी गई। मोर्चा के सदस्यों और दूध उत्पादक किसानों ने कहा कि इस समय महंगाई काफी अधिक हो चुकी है। सभी वस्तुओं के दाम बढ़ चुके हैं, लेकिन किसानों की फसलों के दाम नहीं बढ़ सके हैं। पशुपालक दूध उत्पादकों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने 61 रुपये प्रति लीटर न्यूनतम समर्थन मूल्य दूध का तय किया है। मगर पांवटा साहिब के किसानों को मात्र 40 से 45 रुपये प्रति लीटर दूध के दाम मिल पा रहे हैं। एपीएमसी मूकदर्शक बना हुआ है। इसका विपरीत असर ये हो रहा है कि दूध उत्पादक किसान औने-पौने दामों पर अपने पशुओं को बेच रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक व भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रदेश अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी, उपाध्यक्ष शमशेर सिंह सैनी, संयुक्त किसान मोर्चा सह संयोजक गुरविंद्र सिंह गोपी, हरजीत सिंह भूपेंद्र सिंह और रणजीत कौर समेत संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
बदलाव:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें