फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्युत बोर्ड और सरकार ले रही जेएनवी के छात्रों की परीक्षा

विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में बिजलीकी समस्या को लेकर जानकारी देते छात्र। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन



-सिरमौर के एकमात्र केंद्रीय विद्यालय में छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
-परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे कक्षों में भटक रहे छात्र, ठंडे पानी में नहाने को मजबूर, मैस की सेवाएं भी हो रही प्रभावित
-विद्यालय प्रबंधन उठा चुका है विद्युत बोर्ड और प्रशासन के समक्ष समस्या, लेकिन बहाल नहीं हो रही बिजली
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। वार्षिक परीक्षाओं के दिन छात्रों के जीवन का अहम समय होता है। सालभर की गई पढ़ाई को छात्र परीक्षाओं के दिनों में पुन: रिवाइज करते हैं, लेकिन सिरमौर के एकमात्र केंद्रीय विद्यालय में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन, जुड्डा का जोहड़ में परीक्षाओं के बीच विद्युत बोर्ड व सरकार छात्रों की परीक्षा ले रहे हैं। हैरानी की बात है कि विद्यालय की बिजली बिना किसी पूर्व नोटिस के परीक्षाओं के बीच में ही काट दी गई। व्यवस्था पर सवाल तब भी उठते हैं कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं की जा रही है। स्कूल प्रबंधन जिला प्रशासन सहित बोर्ड के अधिकारियों को गुहार लगाकर थक गया है।
समस्या की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को टीम मौके पर पंहुची और छात्रों व स्कूल प्रबंधन से इस विषय में जानकारी ली। स्कूल के प्रधानाचार्य जेपी बलोदी ने बताया कि 21 फरवरी को बिना किसी पूर्व नोटिस के बिजली काट दी गई है। अकादमिक ब्लॉक सहित, छात्रावासों व मैस में बिजली गुल है। स्कूल में छात्रों की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं, बावजूद इसके बिजली पांच दिनों से गुल है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि 7 मीटर बिल्कुल बंद पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड कहता है कि बिजली को प्रीपेड कर दिया गया है, लेकिन इसको लेकर जो पत्र बोर्ड की तरफ से मिला है, उसमें साफ अंकित किया गया है कि मार्च से यह योजना शुरू होनी है। ऐसे में फरवरी में ही उनकी आपूर्ति बाधित करना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। उन्होंने बताया कि सांसद, विधायक, उपायुक्त सिरमौर सहित बोर्ड के अधिकारियों को गुहार लगा चुके हैं, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। बच्चे रात को परीक्षाओं की तैयारी सही प्रकार से नहीं कर पा रहे हैं। किताबें उठाकर इधर, उधर भटकने को मजबूर हैं।
उन्होंने बताया कि स्कूल में छात्रावासों, अकादमिक ब्लॉक सहित मैस के बिजली मीटरों से आपूर्ति आगे नहीं हो रही है। इससे कार्यालय का काम भी प्रभावित हो रहा है साथ ही मैस में बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए जो मशीनें लगी हैं वह भी बंद पड़ी हैं। हालांकि जेनरेटर की मदद ली जा रही है, लेकिन इससे भी काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल में 625 बच्चों सहित 150 के करीब स्टाफ है। उन्होंने कहा कि समस्या का कैसे समाधान हो, इसको लेकर जब बोर्ड के अधिकारियों से बात की जाती है तो वह इस बारे में अनभिज्ञता जताते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का कोई भी बिल लंबित नहीं है। प्रीपेड को लेकर भी यदि बोर्ड कहता है कि इतने पैसे जमा करवाने हैं विद्यालय जमा करवाने को भी तैयार है, लेकिन बताया जाए कि कहां पैसा जमा करवाना है।
उधर, मौके पर स्कूल के जमा दो कक्षा के छात्रों परीक्षित चौहान, नंदनी, तमन्ना चौहान व स्नेहा ने बताया कि 21 फरवरी से उनके छात्रावासों में बिजली गुल है। बिजली गुल हो जाने के बाद से उन्हें परीक्षाओं की तैयारी करने सहित अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के समय ऐसे बिजली गुल कर देना सही नहीं है। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सबसे अधिक बोर्ड की कक्षाओं को समस्या आ रही है। इतना ही नहीं छात्रावासों में गीजर नहीं चल रहे हैं। छात्रों को ठंडे पानी में नहाना पड़ रहा है। बीमार होने का खतरा बढ़ा है। छात्रों ने मांग उठाई कि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।
........बाक्स........
छात्रों की परीक्षाओं को देखते हुए मामले को उच्चाधिकारियों को भेजा
केंद्र और राज्य सरकार के आदेशों के बाद ही सरकारी विभागों या संस्थानों की आपूर्ति को पोस्टपेड से प्रीपेड किया जा रहा है। इसको लेकर उपायुक्त सिरमौर की अध्यक्षता में विभागों के अध्यक्षों की बैठक में भी जानकारी दी गई है। प्रमुखों से पत्राचार भी किया गया है। स्कूल की बिजली भी प्रीपेड होने के चलते ही कटी है। स्कूल की तरफ से जानकारी दी गई है कि बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को भेजा गया है ताकि परीक्षाओं के दौरान विद्युत आपूर्ति बहाल हो सके।
विज्ञापन

-वीरेंद्र शर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड सिरमौर
संवाद

जवाहर नवोदय विद्यालय में बिजलीकी समस्या को लेकर जानकारी देते छात्र। संवाद

जवाहर नवोदय विद्यालय में बिजलीकी समस्या को लेकर जानकारी देते छात्र। संवाद

जवाहर नवोदय विद्यालय में बिजलीकी समस्या को लेकर जानकारी देते छात्र। संवाद

जवाहर नवोदय विद्यालय में बिजलीकी समस्या को लेकर जानकारी देते छात्र। संवाद

जवाहर नवोदय विद्यालय में बिजलीकी समस्या को लेकर जानकारी देते छात्र। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें