फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर जिला शूटिंग चैंपियनशिप में शिवम कपिल और सुर्यांश कपूर का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवम ने जीते चार स्वर्ण और एक रजत, सुर्यांश ने दो स्वर्ण पर साधा निशाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/धौलाकुआं (सिरमौर)। 6वीं आईआरबीएन पुलिस शूटिंग क्लब धौलाकुआं में दो दिवसीय 23वीं जिला सिरमौर शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर के शूटरों ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर की स्पर्धाओं में भाग लिया। समापन कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के अध्यक्ष एवं आईपीएस अधिकारी भागमल ठाकुर मुख्यातिथि रहे।
पुरुष वर्ग में शिवम कपिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल, 50 मीटर पिस्टल, 50 मीटर राइफल (पीप साइट) और 50 मीटर राइफल (ओपन साइट) में चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक भी हासिल किया। सुर्यांश कपूर ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल 3पी जूनियर और 50 मीटर राइफल जूनियर (पीप साइट) में दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि 10 मीटर राइफल यूथ वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में किरण बाला ने 10 मीटर पिस्टल चैंपियनशिप और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में दो स्वर्ण पदक जीतकर दोहरा खिताब अपने नाम किया। भव्या ठाकुर ने 10 मीटर राइफल यूथ और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते। इसके अतिरिक्त मीनाक्षी शर्मा ने 50 मीटर राइफल महिला (पीप साइट) और सानवी ने 50 मीटर राइफल जूनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

शुभम कुंडलस ने भी 50 मीटर राइफल आईएसएसएफ और 50 मीटर राइफल 3पी आईएसएसएफ में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा नवनीत सिंह सैणी, निखिल आजाद, परी थापा, सूर्य वीर, आर्यमान मेहरा, चंदन, मनन कोठारी, रिशब सैनी, क्षितिज सैनी, प्रवीण कुमार, आशीष कश्यप, पूजा भारद्वाज, अंश चौधरी, अर्जुन सिंह, आरव सैनी, प्रियांशु चौधरी, रिषभ चौधरी, कनक कांत, ओजस्विनी, जुगल किशोर, मोहम्मद अर्श, दिव्यांशु, अनुष्का, मनस्वी नेगी और आरुषी ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्राप्त किए।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें