फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हड़ताल पर बैठे कर्मियों को पंचायत प्रतिनिधियों ने दिया समर्थन

विज्ञापन
बीडीओ कार्यालय परिसर नाहन में हड़ताल पर बैठे जिप कैडर कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में आए पंचाय
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठे कर्मियों को पंचायत प्रतिनिधियों ने दिया समर्थन
सरकार से जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की मांग पूरी करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला परिषद कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों की ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग को पंचायत प्रतिनिधियों ने जायज ठहराया है। मंगलवार को नाहन विकास खंड कार्यालय सभागार में विकास खंड के पंचायत प्रतिनिधि हड़ताल में शामिल हुए और कर्मचारियों के विभाग में विलय की मांग का आग्रह किया।
इस दौरान कोटला मोलर पंचायत के प्रधान जगदीश शर्मा, महीपुर पंचायत के प्रधान अनिल ठाकुर और बनेठी पंचायत की प्रधान बीना शर्मा, नावणी पंचायत के उपप्रधान नरेंद्र समेत अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत सहायकों, जेई आदि अधिकारियों और कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पंचायतों में कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में इनकी मांग को पूरा कर हड़ताल जल्द समाप्त की जानी चाहिए ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला परिषद कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ की उपाध्यक्ष बिमला शर्मा और महासचिव गोपाल सिंह ठाकुर समेत 30 के करीब पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता और तकनीकी सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें