फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जलशक्ति विभाग के डूूबे 13.16 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में आफत की बारिश महीनेभर के भीतर जलशक्ति विभाग के करोड़ों रुपये डूबो गई। हालांकि अभी मानसून शुरू ही हुआ है। लिहाजा, नुकसान का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। प्री-मानसून के शुरूआती दिनों में हुई बारिश के करीब एक माह बाद आए मानसून की दो दिन की बारिश ने विभाग की योजनाओं को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन

एक माह के बीच कुछ दिन बरसी बारिश ने विभाग को 13.16 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। बारिश ने पेयजल योजनाओं के साथ-साथ सिंचाई योजनाओं को भी भारी क्षति पहुंचाई है। कहीं पंप हाउस को नुकसान पहुंचा तो कहीं मशीनरी एवं पेयजल पाइपें तहस-नहस हो गईं। विभाग की कई उठाऊ पेयजल योजनाओं के साथ-साथ प्रवाह पेयजल योजनाएं भी बारिश की भेंट चढ़ीं। हालांकि, अब कई योजनाओं ने कार्य करना शुरू कर दिया है। कई योजनाओं को दुरुस्त करने के प्रयास जारी हैं।
इसके साथ-साथ विभाग की सिंचाई योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। जनपद में सबसे ज्यादा शिलाई क्षेत्र में विभाग को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा विभाग के अन्य मंडलों की योजनाएं भी बारिश से अछूती नहीं रहीं। बता दें कि जनपद में जलशक्ति विभाग की कुल 1250 पेयजल योजनाएं चल रही हैं, जिनमें उठाऊ पेयजल एवं प्रवाह पेयजल योजनाएं शामिल हैं। जबकि, 250 सिंचाई योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

..........
दर्जनों पेयजल और सिंचाई योजनाएं प्रभावित
जनपद में बारिश के बीच जलशक्ति विभाग की 136 पेयजल योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। इसके साथ-साथ 61 सिंचाई योजनाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा। बारिश के साथ आए मलबे और भूस्खलन के चलते प्रभावित हुई 136 पेयजल योजनाओं को सवा आठ सौ लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। वहीं, प्रभावित हुई सिंचाई योजनाओं से 490 लाख रुपये की क्षति पहुंची।
..........
पेयजल लाइनों, पंप हाउस, मोटर और अन्य मशीनरी को क्षति
प्री-मानसून से लेकर शुरू हुए मानसून के बीच अभी तक विभाग को 13.16 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। शिलाई क्षेत्र की योजनाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। साथ ही अन्य मंडलों में भी विभागीय योजनाओं को क्षति पहुंची है। बारिश के चलते मलबा, भूस्खलन और नदी नालों में बाढ़ आदि की चपेट में आने से विभाग की पेयजल लाइनों, पंप हाउस, मोटर और अन्य मशीनरी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। कई प्रभावित योजनाओं को विभाग दुरुस्त कर चुका है। कुछेक योजनाओं को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

- जोगिंद्र सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता, जलशक्ति विभाग, सिरमौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें