फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 46 प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने सीखीं जनगणना की बारीकियां

विज्ञापन
ददाहू में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद प्रगणक और सुपरवाइजर। संवाद
विज्ञापन
-भारतीय जनगणना के लिए ददाहू में प्रगणकों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


-स्व-जनगणना पोर्टल का लाभ उठाने की लोगों से अपील

संवाद न्यज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। भारतीय जनगणना-2026 के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को ददाहू में प्रगणकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दूसरे चरण में 38 प्रगणकों (एन्यूमरेटर) और आठ सुपरवाइजरों सहित कुल 46 कर्मचारियों ने भाग लेकर जनगणना प्रक्रिया की बारीकियां सीखीं।

शिविर का शुभारंभ तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर ने किया। उन्होंने प्रगणकों से जनगणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता, सत्यता और समयबद्धता के साथ संपन्न करने का आह्वान किया। साथ ही तकनीकी त्रुटियों और ओवरलैपिंग से बचने के निर्देश देते हुए कहा कि लोगों से प्राप्त जानकारी का सही और सटीक पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


जय सिंह ठाकुर ने बताया कि देश की आठवीं जनगणना में पहली बार लोगों को डिजिटल जनगणना से जोड़ा गया है। इसके साथ ही स्व-जनगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि स्व-जनगणना पोर्टल 15 जून तक खुला रहेगा, जिसके माध्यम से लोग घर बैठे अपनी जनगणना स्वयं कर सकेंगे। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षित युवाओं से इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन


मुख्य प्रशिक्षक अशोक कुमार और अभिषेक ठाकुर ने प्रगणकों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अनुदेशक पुस्तिका भी वितरित की। इस अवसर पर अधीक्षक गौरव पाठक, जनगणना सहायक एवं कानूनगो अनुज शर्मा, तकनीकी सहायक बलवीर वर्मा, काजल सहित अन्य प्रगणक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें