फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग देगा ऑनलाइन बिलिंग सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में जल्द ही सभी उपभोक्ता ऑनलाइन बिलिंग सुविधा से जुडे़ंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में तकरीबन सभी उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ा जा चुका है। जिला मुख्यालय नाहन में भी कुछेक क्षेत्र के छूटे उपभोक्ताओं को इस सिस्टम से जोड़ने का कार्य चल रहा है। इसके बाद सभी उपभोक्ताओं को पानी के बिल संबंधी जानकारी संदेश के जरिये मिलेगी। उपभोक्ता पानी के बिल का भुगतान आईपीएच एमआईएस पोर्टल पर जाकर आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि नाहन शहर में विभाग के साढ़े 13 हजार पानी के कनेक्शन हैं। इनमें कई उपभोक्ताओं को अभी भी मैनुवली तरीके से बिलिंग की जा रही है। लिहाजा, हर माह पानी के बिल नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में विभाग की ओर से तीन से चार माह के बिल उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं।
विभाग के पास कर्मचारियों के अभाव के चलते हर महीने पानी के बिल जारी करना काफी मुश्किल हो रहा है। इसको लेकर विभाग ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ने का कार्य शुरू किया है। यह कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता आशीष राणा ने बताया कि ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम का कार्य जारी है। उपभोक्ताओं का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन डाला जा रहा है। उपमंडल स्तर पर यह कार्य किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी। कई उपभोक्ता इसी सिस्टम से बिल की अदायगी कर रहे हैं।
.......
इस सिस्टम से मिलेगी ये सुविधाएं
इस सिस्टम के माध्यम में बिल ऑनलाइन जमा करवाए जा सकेंगे। पानी के कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। उपभोक्ताओं को कनेक्शन के आवेदन की स्थिति का ऑनलाइन पता चलेगा। जहां तक ऑनलाइन बिल जमा कराने की बात है तो विभाग के माध्यम से बिल संबंधी संदेश उपभोक्ताओं को मिलेंगे। इसमें बिल जमा कराने की तिथि और कितना बिल आया है, इसकी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें