फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: परशुराम चौक से एकता कॉलोनी के बीच दूर होगी जलभराव की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग 12 लाख बजट से जल निकासी नाली तैयार कर रहा
विज्ञापन

कई वर्षों से बारिश होते ही जिला प्रमुख मार्ग पर जलभराव समस्या रही
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब के भगवान परशुराम बाइपास चौक पर चुंगी नंबर-6 के बीच एकता कॉलोनी के आसपास जल भराव समस्या विकराल होती रही है। इस समस्या का अब शीघ्र समाधान करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग की तरफ से इस क्षेत्र में करीब 12 लाख बजट से जल निकासी नाली तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है।

स्थानीय निवासी डॉ. राजीव चौहान, केएल ठाकुर, रमेश कुमार, अजीत सिंह, नीरज चोपड़ा व अमित ने बताया कि पिछले एक दशक से एकता कॉलोनी के बाहर सड़क पर जलभराव समस्या प्रमुख रही है। एमडीआर मार्ग पर बाईपास चौक से लेकर नहर के समीप तक बीच में बरसात में तो इतना पानी भरता है, कि पैदल चलना कठिन रहता है। सड़क तालाब में परिवर्तित हो जाती है। कई बार दोपहिया वाहनों को भी रोकना पड़़ता है। बरसात में ही उनकी दुकानों के आगे हर तरफ जलभराव रहता है।
विज्ञापन

इससे दुकानदारों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा है। पिछले कुछ वर्षों से हर बरसात में एकता कॉलोनी के सामने पांवटा से भगानी जिला मुख्य मार्ग पर जल भराव की समस्या के समाधान को लेकर लोग मांग उठाते रहे हैं। बरसात में एकता कालोनी के साथ सड़क की समस्या के निराकरण को अब प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता दलीप सिंह तोमर ने बताया कि करीब 12 लाख बजट से जल निकासी नालियों को बिछाया जा रहा है। इससे जलभराव की समस्या को दूर किया जा सकेगा। जल निकासी नाली को चुंगी नंबर छह की तरफ से बाइपास की तरफ लाने से जलभराव समस्या कम हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें