फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दीऊड़ी खड़ांह विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरिपुरधार पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों ने युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी का कराया अहसास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीऊड़ी खड़ांह में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दीऊड़ी खड़ांह के प्रधान विनय छिंटा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।
प्रधान विनय छिंटा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेल-कूद और अपने जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने वाले युवा ही समाज और राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य बन सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ नशा उन्मूलन विषय पर संवाद भी हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरिपुरधार पुलिस विभाग से एएसआई संतराम और ओपी शर्मा ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा कानून और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। ग्राम पंचायत के वरिष्ठ नागरिक यशपाल राणा ने युवाओं से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मीन सिंह राणा ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को अपनाकर नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने की अपील की।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें