फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: टिंबी स्कूल में गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह और नशे के दुष्प्रभावों पर दी जानकारी

विज्ञापन
टिंबी स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। संवाद
विज्ञापन
285 विद्यार्थियों और 19 शिक्षकों ने लिया भाग, बच्चों को बताए अधिकार और कानूनी संरक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिंबी में चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर की ओर से विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 285 विद्यार्थियों और 19 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की सेवाओं, इसके महत्व, सही उपयोग तथा दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संकट की स्थिति में यह हेल्पलाइन बच्चों की सहायता के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहती है।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह ने बच्चों को उनके मौलिक बाल अधिकारों से अवगत कराते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल कल्याण समिति सिरमौर की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस (जेजे) एक्ट, बाल विवाह, बाल श्रम तथा नशे के दुष्प्रभावों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या शोषण की स्थिति में बिना संकोच चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

टिंबी स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें