फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डिजिटल सेवाओं और ऑनलाइन बैंकिंग की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल सेवाओं और ऑनलाइन बैंकिंग की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई। आदर्श युवा विकास नवयुवक मंडल लाणी (नाया) ने स्थानीय पंचायत भवन में डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता जागरुकता शिविर का आयोजन किया। नेहरू युवा केंद्र नाहन के सौजन्य से यह शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों को डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन सुरक्षा, बैंकिंग प्रणाली और सरकारी योजनाओं से जुड़ी वित्तीय जानकारी प्रदान की गई।
मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने डिजिटल युग में साक्षरता और जागरुकता की महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि हिमाचल राज्य सहकारी बैंक के निदेशक भारत भूषण मोहिल ने आयोजन की सराहना की। जबकि मुख्य वक्ता मुकुल (जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र नाहन) ने डिजिटल लेनदेन, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा और आधार से जुड़ी सेवाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। नेहरू युवा केंद्र नाहन के कार्यकारी लेखा अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने उपस्थित जनों को डिजिटल माध्यमों से आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष दौलत राम, सचिव राजेश कुमार, सलाहकार कुलदीप कुमार, राजू झेल्टा, राजकुमार, प्रकाश कुमार, दीप राम, लायक राम, सुनील कुमार, मनोज कुमार, दलीप सिंह, ज्ञान चंद, अमित कुमार, संत राम, महिला मंडल नाया की प्रधान लक्ष्मी देवी और मथुरा देवी आदि गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें