सहकारी बैंक रोनहाट ने गुमट गांव में लगाया जागरूकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा रोनहाट ने ग्राम पंचायत लानी-बोराड के गुमट गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता लिपिक रोहन पुंडीर और महिला कर्मी उर्मिल ने की।
शिविर में महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा बैंक की सभी प्रकार की ऋण और जमा योजनाओं के बारे में भी बताया गया। महिलाओं को सशक्त महिला ऋण और महिला स्वयं सहायता समूह समूह ऋण की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
शिविर के दौरान मुस्कान स्वयं सहायता समूह, शिरगुल साई स्वयं सहायता समूह, जय मां भंगायणी और कुल देवता स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।