संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में सड़क सुरक्षा क्लब ने जागरूकता रैली निकाली। इसके जरिये लोगों को यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। रैली, महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर ददाहू बाजार, बस अड्डे व अस्पताल से होते हुए वापस कॉलेज में पहुंची।
सड़क सुरक्षा क्लब की संयोजक प्रो. नीलम अंगिरस ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत करवाया। कार्यवाहक प्राचार्य दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति उत्तरदायी बनने व समय-समय पर जन कल्याण के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो. रमेश कुमार, प्रो. मिल्ला राम, प्रो. अशोक कुमार और प्रो. सुरम्या गौसाई समेत विद्यार्थी मौजूद रहे।
-संवाद